Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Supervisor of the executive agency died after being crushed by a dumper

Hardoi: डंपर से कुचलकर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर की मौत, जन्मदिन से एक दिन पहले ही हादसे ने छीन ली जिंदगी

Tue, 26 Nov 2024 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 08:58 PM IST
सार

Hardoi News: डंपर से कुचलकर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसा खितौली गांव के पास का है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Hardoi: Supervisor of the executive agency died after being crushed by a dumper
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर खितौली गांव के पास डंपर से कुचलकर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर की मौत हो गई। डंपर गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी लेकर आया था और सुपरवाइजर उसकी रजिस्टर में इंट्री करने लगे। इसी दौरान वह डंपर की चपेट में आ गए। मेरठ से प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य चल रहा है। कोतवाली व गांव हरपालपुर निवासी अजय द्विवेदी (18) कुछ महीने से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही संस्था पनेच इंफ्रा के सेक्टर कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


सोमवार रात अजय द्विवेदी की ड्यूटी निर्माण सामग्री लेकर आने वाले डंपर-ट्रकों का स्टॉक व रजिस्टर पर इंट्री करने में लगी थी। रात करीब 9:30 बजे सवायजपुर कोतवाली के खितौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक डंपर मिट्टी लेकर आया। अजय रजिस्टर में इंट्री करने लगे। इसी दौरान डंपर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल ब्रजेश राय और मृतक के परिजन और कंपनी के अधिकारी पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने डंपर पकड़ लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया। इस दौरान भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


जन्मदिन से एक दिन पहले ही हादसे ने छीन ली जिंदगी
अजय द्विवेदी का मंगलवार को जन्मदिन था। अजय अविवाहित थे। मां नीरज द्विवेदी ने बताया कि उनके दो बेटे थे। बड़ा पुत्र अभिषेक है और छोटा पुत्र अजय था। अजय सोमवार शाम ड्यूटी पर जाने से पहले घर में सभी लोगों से मंगलवार को होने वाले अपने जन्मदिन की तैयारी करने के लिए कह गया था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी, लेकिन शाम को ही पुत्र की मौत की जानकारी ने सभी को झकझोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed