Hardoi: मेरी मौत का जिम्मेदार सिपाही है…ये लिखकर मजदूर ने की खुदकुशी, पुलिस हिरासत में आरोपी सिपाही
Hardoi News: टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने सिपाही पर पत्नी से नजदीकियों का आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में सिपाही को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में चोरी हुई भैंस वापस दिलाने का लालच देकर सिपाही ने किसान की पत्नी से नजदीकियां बना लीं। इसका पता चलने पर किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार सुबह टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में स्थित मकान के पास पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। खुदकुशी करने से पहले पास ही स्थित एक लोहे के खोखे पर अपनी मौत के लिए सिपाही के जिम्मेदार होने की बात भी लिखी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रंजीत यादव (30) मजदूरी करता था। उसने मवेशी भी पाल रखे हैं। हरिहरपुर चौकी के पीछे की तरफ लगभग पचास मीटर दूर उसका मकान है। यहीं मवेशियों को बांधने का भी इंतजाम है और पेड़ पौधे भी लगे हैं। रंजीत के बड़े भाई दीपू यादव के मुताबिक रविवार सुबह वह तीन बजे सो कर उठे थे। इसी दौरान उन्होंने रंजीत का शव मकान के सामने गूलर के पेड़ पर पत्नी के दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी।
दोनों के बीच नजदीकियां कम नहीं हुईं
कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दीपू के मुताबिक रंजीत की एक भैंस अक्तूबर 2024 में चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट टड़ियावां थाने में दर्ज की गई थी। आरोप है कि थाने में तैनात एक सिपाही ने भैंस दिलवाने का लालच देकर रंजीत की पत्नी से नजदीकियां बना लीं। इसकी जानकारी रंजीत को हो गई थी। रंजीत कई बार अपनी पत्नी को सिपाही से बात करने से रोक चुका था। इसके बाद भी दोनों के बीच नजदीकियां कम नहीं हुईं। आरोप है कि इसी से आहत होकर रंजीत ने खुदकुशी कर ली।
आरोपी पुलिसकर्मी से की जा रही है पूछताछ
शव की तलाश के दौरान जेब से भी एक प्रार्थना पत्र नुमा सुसाइड नोट मिला है। इसमें भी सिपाही की नजदीकियां रंजीत की पत्नी से होनेका उल्लेख है। इसके कारण खुदकुशी किए जाने की बात भी इसमें लिखी गई है। रंजीत की पत्नी ने भी सिपाही से नजदीकियां होने की बात स्वीकार की है। घटना का पता चलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों और कुछ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।