फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Sir, I am alive, please make me alive on paper and portal

Hardoi: साहब, मैं जिंदा हूं, कागज और पोर्टल पर जीवित करा दीजिए, मामला सुनकर हैरान रह गए डीएम

Thu, 19 Sep 2024 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

Hardoi News: वृद्धावस्था पेंशन की किस्त न पहुंचने पर जब वृद्ध ने दिखवाया तो पोर्टल पर खुद को मरा पाया। डीएम ने शाहाबाद एसडीएम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की।

विज्ञापन
Hardoi: Sir, I am alive, please make me alive on paper and portal
हेमराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मैं जिंदा हूं और पंचायत के जिम्मेदारों ने मृत दर्ज कर दिया है। इससे हमारी पेंशन रुक गई। अन्य बुजुर्गों की पेंशन किस्त जब उनके खातों में पहुंची और हमारी पेंशन नहीं आई तो ऑनलाइन पोर्टल पर दिखवाया। तब पता चला कि पोर्टल पर तो हमें मरा दर्शा दिया गया है। बृहस्पतिवार को नवीन व्यवस्था में कलक्ट्रेट में डीएम जनसुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


शिकायती पत्र और पंजीकरण पर्ची लेकर पहुंचे बुजुर्ग की जब बारी आई तो, उसने एक बारगी ही बोल दिया कि साहब, मैं जिंदा हूं और गांव के जिम्मेदारों ने सत्यापन रिपोर्ट में मृत कर दिया है। वृद्ध से यह वाक्य सुनकर डीएम मंगला प्रसाद भी अवाक रह गए। उन्होंने शिकायती पत्र के साथ ही बुजुर्ग के अन्य कागजातों का स्वयं ही परीक्षण किया। इसमें विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत राभा के मजरा नारीखेड़ा निवासी हेमराज पुत्र जानुकी को मार्च 2024 तक की पेंशन और पीएम किसान का भुगतान उनकी बैंक पास बुक पर अंकित मिला।
विज्ञापन

डीएम ने जब समाज कल्याण विभाग से सत्यापन अभिलेखों को तलब कर परीक्षण किया तो पता चला कि पिहानी बीडीओ की ओर से 19 जून 2024 को दी गई रिपोर्ट में हेमराज को मृतक दिखाया गया है। सत्यापन रिपोर्ट में पंचायत सहायक मो. जावेद, प्रधान पार्वती और ग्राम पंचायत अधिकारी के भी हस्ताक्षर मिले। डीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट दो दिन में तलब की गई है। जांच के लिए शाहाबाद एसडीएम दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित कर समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed