{"_id":"68b2f5b9cc39467ced0e3807","slug":"hardoi-sevadaar-beaten-to-death-in-kalka-devi-temple-of-delhi-for-not-giving-chunri-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: प्रसाद में चुनरी न देने पर दिल्ली के कालका देवी मंदिर में सेवादार की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: प्रसाद में चुनरी न देने पर दिल्ली के कालका देवी मंदिर में सेवादार की पीटकर हत्या
Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
सार
सेवादार की पीटकर हत्या कर दी गई। फत्तेपुर निवासी युवक दिल्ली के कालका देवी मंदिर में सेवादार था।घटना का पता चलने पर परिजन दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
सेवादार की पीटकर हत्या
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
प्रसाद में चुनरी नहीं देने पर दिल्ली के कालका देवी मंदिर के सेवादार हरदोई निवासी योगेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात हुई वारदात का पता चलने पर अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में रहने वाले परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सभी परिजन दिल्ली के लिए चले गए।
विज्ञापन
फत्तेपुर के मजरा नरामदनापुर निवासी योगेंद्र सिंह (34) करीब 16 वर्षों से दिल्ली के कालका देवी मंदिर में सेवादार थे। मंदिर के बाहर उनका भतीजा नागेश परिवार के अश्वनी सिंह, मनमोहन सिंह, राजू, आदि कई लोग प्रसाद, फूल और चुनरी बेचते हैं। नागेश के मुताबिक शुक्रवार रात योगेंद्र सेवादारी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक शख्स मंदिर पहुंचा। उसने प्रसाद में योगेंद्र से चुनरी मांगी। योगेंद्र ने चुनरी न होने की बात कहकर मना कर दिया।
विज्ञापन
देर रात उक्त शख्स ने सीतापुर निवासी प्रसाद बेचने वाले युवक के माध्यम से योगेंद्र को मंदिर से कुछ दूर बुलाया। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर योगेंद्र की पीटकर हत्या कर दी। योगेंद्र के भाई राज किशोर और कौशल सिंह परिजनों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। योगेंद्र के परिवार में पत्नी प्रीती, पुत्र कृष्ण और पुत्री परी है। पति की हत्या किए जाने का वीडियो देखकर प्रीती बदहवास हो गई।
विज्ञापन