{"_id":"6a1c49db2b028a11e8006015","slug":"hardoi-secretary-of-cooperative-society-beaten-to-death-in-dispute-over-construction-of-rooftop-kiosk-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: छत पर गुमटी बनाने के विवाद में साधन सहकारी समिति के सचिव की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: छत पर गुमटी बनाने के विवाद में साधन सहकारी समिति के सचिव की पीटकर हत्या
Sun, 31 May 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 08:20 PM IST
सार
Hardoi News: साधन सहकारी समिति के सचिव की हत्या का मामला सामने आया है। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द की है।
विज्ञापन
प्रदीप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द में चाचा और चचेरे भाइयों ने साधन सहकारी समिति के सचिव की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मकान की छत पर निर्माणाधीन जीने की गुमटी को लेकर विवाद के दौरान रविवार शाम घटना हो गई। आरोपी मौके से भाग निकले।
बेहंदर खुर्द निवासी प्रदीप (40) साधन सहकारी समिति कासिमपुर में सचिव के पद पर तैनात थे। पिता होशराम ने बताया कि भाइयों समेत पूरा परिवार एक ही मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहता है। इन दिनों प्रदीप छत पर जीने की गुमटी बनवा रहा था। इसको लेकर प्रदीप के चाचा बिहारी और उनके परिजन आपत्ति कर रहे थे। रविवार दोपहर निर्माण कराने को लेकर बिहारी और प्रदीप की कहासुनी हो गई। इस दौरान बिहारी ने अपने बेटे पंकज उर्फ पिंटू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर प्रदीप की पिटाई लाठी से कर दी।

सिर में लाठी लग जाने से प्रदीप बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी बेहंदर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन 100 शैया चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना का पता चलने पर सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छत पर गुमटी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान सिर में लाठी लगने से प्रदीप की मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया है। मृतक के पिता से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।