फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Second report of young man turns out to be Corona positive

हरदोई: युवक की दूसरी रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव, खांसी जुकाम होने पर दोबारा भेजा गया था सैंपल

Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा विनोद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
विनोद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Second report of young man turns out to be Corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के पाली में शनिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में शामिल पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक निवासी युवक पहले हुए टेस्ट में निगेटिव निकला था। पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने लक्षणों के आधार पर दोबारा युवक की जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


अब बावन के कोविड-19 अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पाली कस्बे के इमामचौक निवासी 23 वर्षीय युवक को शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। खास बात यह है कि उक्त युवक मुंबई से पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला बिरहाना निवासी 24 वर्षीय युवक, पाली थाना क्षेत्र के ही ग्राम असमधा निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 14 मई को प्रतापगढ़ पहुंचे थे और वहां से रोडवेज बस से रूपापुर पहुंचे।
विज्ञापन


14 मई की देर रात ही यह लोग पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इनको कस्बे के बाबूराम भारतीय इंटर कालेज में बने सेंटर में क्वरंटीन कर दिया गया। 15 मई की सुबह बिरहाना और असमधा निवासी युवक की कोरोना जांच कराई गई तो 17 को यह दोनों पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 16 मई को इमामचौक निवासी युवक की भी कोरेाना जांच कराई गई। 18 मई को आई रिपोर्ट में वह निगेटिव मिला, लेकिन 21 मई को उसने जुकाम होने की शिकायत क्वारंटीन सेंटर में की तो सीएचसी अधीक्षक डा. आनंद ने विशेष सतर्कता बरतते हुए उसे दोबारा 22 मई को कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। 24 मई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. आनंद कहते हैं कि पहली रिपोर्ट में युवक निगेटिव मिला था, लेकिन दूसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed