फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Safari collided with container, Mallawan chairman Died

Hardoi: कंटेनर से भिड़ी सफारी, मल्लावां चेयरमैन की मौत, जोरदार टक्कर से गाड़ी के उड़े परखचे

Sun, 18 Dec 2022 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर की टक्कर से मल्लावां चेयरमैन अंकित जायसवाल की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Safari collided with container, Mallawan chairman Died
अंकित जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सफारी और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में सफारी पर सवार मल्लावां चेयरमैन अंकित जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सफारी में फंसी बाइक के सवार का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा है।

विज्ञापन


मृतक अंकित पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के काफी करीबी थे। कस्बे के बड़े चौराहा गंगारामपुर निवासी चेयरमैन अंकित जायसवाल (36) रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी सफारी गाड़ी से बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एलीट कॉलेज के सामने उनकी गाड़ी में कानपुर से हरदोई की ओर आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज हुई कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल शेषनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सफारी गाड़ी से किसी तरह शव को निकलवा कर सीएचसी लाए। दोनों वाहनों को रोड से हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कहां गया बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार को बचाने में अंकित की सफारी में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होकर सफारी में धंसी मिली है। बाइक सवार न तो हादसे के बाद उस स्थल पर दिखाई दिया और न ही उसका कुछ पता चल सका। पुलिस बाइक के पंजीकरण नंबर से मालिक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed