फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, Unknown vehicle hits bike, two people die, 70 thousand found safe, investigation begins

हरदोई सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत...70 हजार मिले सुरक्षित, जांच शुरू

Thu, 21 Sep 2023 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hardoi road accident, Unknown vehicle hits bike, two people die, 70 thousand found safe, investigation begins
घटनास्थल पर मौजूद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी वीरेश कुमार (32) अपने पड़ोसी रंजीत (25 के साथ बाइक से गुरुवार को सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल गोलू के यहां भैंस खरीदने आया हुआ था। भैंस न मिलने पर वह घर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक रंजीत चला रहा था। तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर  ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरपालपुर भिजवाकर मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया
परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। मृतक वीरेश के परिवार में पत्नी रंजना देवी के अलावा एक पुत्र दो पुत्री हैं। वहीं, रंजीत के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। इसकी पत्नी कई वर्ष पहले इसे छोड़कर चली गई थी।

70 हजार रुपये सुरक्षित मिल गए
वीरेश के साले गोलू ने बताया कि उसके बहनोई के पास भैंस खरीदने के लिए 70 हजार रुपये भी थे, जो सुरक्षित मिल गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed