फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, Uncontrolled tractor overturned in Khanti, driver killed and two injured, hospitalized

हरदोई सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, चालक की मौत और दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 19 Aug 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

Hardoi News: हरिहरपुर-फुकहा मार्ग पर रजबहा की पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर  खंती में पलट गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Hardoi road accident, Uncontrolled tractor overturned in Khanti, driver killed and two injured, hospitalized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरिहरपुर-फुकहा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक की  मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फूकहा निवासी जैनेंद्र यादव के पास ट्रैक्टर है।

विज्ञापन

शुक्रवार को उसका पुत्र सुमित (35) गांव के ही संजय (28) और अंकित उर्फ कल्लू (25) के साथ ट्रैक्टर के पिछले पहियों में रबडिंग कराने के लिए सीतापुर गया था।  देर रात तीनों ट्रैक्टर से वापस गांव लौटकर आ रहे थे। ट्रैक्टर संजय चला रहा था।
विज्ञापन

हरिहरपुर-फुकहा मार्ग पर रजबहा की पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर  खंती में पलट गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का चल रहा है इलाज
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय संजय की रास्ते में मौत हो गई, जबकि सुमित और अंकित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed