Hardoi: कोतवाली और प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल, चार्ज संभालने के बाद में कोतवाल ने कराया सुंदरकांड का पाठ
Hardoi News: लोनार कोतवाल रहे आनंद नारायण त्रिपाठी को शाहाबाद का कोतवाल बनाया गया है। चार्ज संभालने के बाद मंगलवार शाम यहां कोतवाली परिसर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। इसको लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज है।
विस्तार
हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात नौ उपनिरीक्षकों को भी तैनाती दी गई है। पिछले कुछ दिनों से चर्चित शाहाबाद कोतवाली का प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी को बनाया गया है। वह अब तक लोनार के प्रभारी निरीक्षक थे। हरपालपुर के कोतवाल अजय कुमार गौतम को लोनार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी निर्भय कुमार सिंह को हरपालपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात सतीश चंद्र को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में ही तैनात संजय सिंह यादव को न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। विनोद कुमार गोस्वामी को जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अतरौली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा को सुरसा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इनकी तैनाती भी बदली
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक निशा शुक्ला को महिला थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात मोहित कुमार को बेहटागोकुल, कल्लूराम गुप्ता को बघौली, हरिपाल सिंह को मझिला, मोहम्मद आलम को बेनीगंज, सोमल राय को शाहाबाद, योगेंद्र प्रताप सिंह को बेनीगंज, सुनील प्रताप सिंह को और महाबल सिंह को शाहाबाद व भोलानाथ को कासिमपुर थाने भेजा गया है। अब तक महिला थाने की प्रभारी रहीं उपनिरीक्षक हेमलता को बिलग्राम कोतवाली भेजा गया है।
चार्ज संभालने के बाद शाहाबाद कोतवाली में कोतवाल ने कराया सुंदरकांड का पाठ
पिछले कुछ दिनों से शाहाबाद कोतवाली लगातार चर्चा में बनी हुई है। महज दो दिन के अंतराल पर यहां दो बड़ी घटनाएं हो गईं। इसके कारण मौके पर हालात भी बिगड़े और चार पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया गया। एक विवेचक समेत कई पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई। लोनार कोतवाल रहे आनंद नारायण त्रिपाठी को शाहाबाद का कोतवाल बनाया गया है। चार्ज संभालने के बाद मंगलवार शाम यहां कोतवाली परिसर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। इसको लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज है।