फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Raw wall collapses, girl died after being buried under debris, father injured

Hardoi: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, पिता घायल

Sun, 13 Nov 2022 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में घर की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई। घटना में पिता घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Raw wall collapses, girl died after being buried under debris, father injured
मृतका पूजा की फाइल फोटो, घर के अंदर गिरी कच्ची दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र लौलीखेड़ा में रविवार सुबह एक घर की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। घायल का परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गांव लौलीखेड़ा निवासी राजेंद्र पाल खेती करता है। उसका कच्चा मकान बना है। राजेंद्र के मुताबिक रविवार सुबह उसकी पत्नी किरन रसोईं में खाना बना रही थी। दीवार के पास बेटी पूजा (12) के साथ वह बैठा था। इस दौरान कच्ची दीवार दोनों के ऊपर ढह गई। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन


पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। जब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। राजेंद्र को परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पूजा कक्षा चार की छात्रा थी। वह पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed