फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Pradhan dead body found hanging

Hardoi: फंदे से लटका मिला प्रधान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Jul 2023 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में प्रधान का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: Pradhan dead body found hanging
प्रधान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा में भरखनी विकास खंड की पत्योरा ग्राम पंचायत के प्रधान का शव बुधवार सुबह शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवदिया गांव में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हालांकि परिजनों ने घटना के कारण पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


पत्योरा ग्राम पंचायत का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों ने भुम्मी (58) को प्रधान चुना था। मंगलवार देर शाम भुम्मी घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव के एक खेत में आम के पेड़ से गमछे के फंदे में भुम्मी का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। प्रधान की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed