फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Police encounter with cattle thief criminal was shot in the leg and police officer was also injured

Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी चोर से पुलिस की मुठभेड़, शातिर के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 12:56 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के शातिर मवेशी चोर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर और बरेली में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Hardoi Police encounter with cattle thief criminal was shot in the leg and police officer was also injured
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार आधीरात के बाद हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। आरोपी के पास से 4200 रुपये, बाइक, मोबाइल फोन और तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमलापुर निवासी मुकेश ने बीती तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके मकान के बाहर भैंस बंधी थी। रात में कोई उनकी भैंस चोरी कर ले गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही थीं।

विज्ञापन

मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल
मुखबिर की सूचना पर सवायजपुर जा रहे बाइक सवार मवेशी चोर की घेराबंदी कर उसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर आरोपी ने बाइक गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़कर भागने की कोशिश की। खुद को पुलिस से घिरा देख गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी अनीस घायल हो गया। घटना में सवायजपुर कोतवाली में तैनात संजय मौर्य भी घायल हुआ है।

विज्ञापन



शातिर मवेशी चोर पर दर्ज हैं आठ मामले
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनीस शातिर मवेशी चोर है। दिन में वह मवेशियों की रेकी करता है। रात में घटनाओं को अंजाम दे देता है। पशु तस्करी में भी उसका नाम आ चुका है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाने में सात मामले दर्ज हैं। बरेली जनपद के कलेक्टर बुक गंज में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed