{"_id":"676434712a34cdee430f8ba3","slug":"hardoi-police-arrested-a-25-thousand-prize-money-absconding-for-26-months-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: 26 माह से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: 26 माह से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली पुलिस ने 26 महीनें से फरार 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बीस सितंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पंजाब के लुधियाना जनपद के थाना जोधेवाल के काकोवाल निवासी लवजीत उसकी बेटी को बहलाकर साथ ले गया।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लवजीत को पुलिस एक बार भी गिरफ़्तार ही नहीं कर पाई थी। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि देहात कोतवाल वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने लवजीत को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।