फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi paddy procurement scam 2500 quintals paddy purchased from 450 farmers four revenue officials suspended

हरदोई धान खरीद घोटाला: फर्जी सत्यापन कर 450 किसानों से खरीदा 2500 क्विंटल धान, चार लेखपाल निलंबित…पढ़ें मामला

Sat, 03 Jan 2026 06:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 06:40 AM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद में फर्जी सत्यापन कर 2500 क्विंटल धान की अवैध खरीद कराने के मामले में चार लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Hardoi paddy procurement scam 2500 quintals paddy purchased from 450 farmers four revenue officials suspended
धान खरीद घोटाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सरकारी धान खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया है। फर्जी सत्यापन के माध्यम से लगभग 450 किसानों से 2,500 क्विंटल धान की अवैध खरीद की गई। इस गड़बड़ी की गोपनीय शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

जांच में फर्जी सत्यापन की पुष्टि होने पर चकबंदी विभाग के चार लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद से पहले किसानों और उनकी कृषि भूमि का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे किसानों के पास असल में खेत ही नहीं थे
चकबंदी वाले गांवों में यह सत्यापन चकबंदी लेखपाल और चकबंदी अधिकारी द्वारा किया जाता है। शिकायत के अनुसार, शाहाबाद तहसील क्षेत्र के चार चकबंदी लेखपालों ने ऐसे किसानों के खेतों का सत्यापन कर दिया, जिनके पास असल में खेत ही नहीं थे।

विज्ञापन

फर्जी सत्यापन कर खरीदा 2500 क्विंटल धान
इतना ही नहीं, ये किसान संबंधित गांव के आसपास के भी नहीं थे। बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम के अनुसार, अब तक की जांच में 450 किसानों से लगभग 2,500 क्विंटल धान फर्जी सत्यापन के जरिए खरीदे जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों और व्यापारियों में हड़कंप
बिना उचित जांच के सत्यापन करने वाले चकबंदी लेखपाल रोहित राठी, अंकित कुमार, कौशलेंद्र कुमार और सचिन को निलंबित कर दिया गया है। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि धान खरीद में गड़बड़ी के अन्य मामलों की जांच अभी जारी है। इस कार्रवाई से क्रय केंद्र प्रभारियों और व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed