{"_id":"649c1e904afa8f547f0de2fa","slug":"hardoi-one-died-two-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-bike-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल
Wed, 28 Jun 2023 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:23 PM IST
सार
Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र में रूदामऊ-गौरा मार्ग पर मंगलवार रात ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में ई-रिक्शा सवार मजदूर की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। माधौगंज कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर निवासी गजोधर उर्फ बऊवा (55) कोटेदार की दुकान पर मजदूरी करता था। कोटेदार वेद प्रकाश की पुत्री की शादी मंगलवार रात लखनपुर स्थित गेस्ट हाउस में थी।
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में गांव के लोग वेद प्रकाश की अपने-अपने स्तर से अलग अलग कामों में मदद कर रहे थे। इसके चलते गांव से लखनपुर गेस्ट हाउस तक ग्रामीणों का भी ई-रिक्शा और बाइक से आना-जाना हो रहा था। इसी दौरान गजोधर, मोहल्ले का ही मोनू उर्फ अंकित (35) और मजारे (35) ई-रिक्शा पर सवार होकर लखनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
रूदामऊ गौरा मार्ग पर लखनपुर गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। घटना में ई-रिक्शा सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज मेंं भर्ती कराया गया। गजोधर की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान गजोधर की मौत हो गई।
विज्ञापन