{"_id":"677fde8f840e059b800a8db4","slug":"hardoi-newborn-dies-in-nursing-home-pregnant-woman-also-dies-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नर्सिंगहोम में नवजात की मौत, प्रसूता ने भी तोड़ा दम, संचालक स्टाफ समेत भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नर्सिंगहोम में नवजात की मौत, प्रसूता ने भी तोड़ा दम, संचालक स्टाफ समेत भागा
Thu, 09 Jan 2025 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी के बीच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक कर्मचारियों समेत नवजात के शव काे अंदर कर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के टेभनापुर निवासी रेहान अली की पत्नी जीनत गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जीनत को सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा ने परिजनों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया। यहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर प्रसूता को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। अंदर बंद नवजात का शव और प्रसूता का शव कब्जे में ले लिया था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल के खिलाफ भी फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।