फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Mother and son died after being buried under the debris when a wall collapsed in the rain

Hardoi: बारिश में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 10 Jul 2024 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2024 09:05 PM IST
सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बारिश में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hardoi: Mother and son died after being buried under the debris when a wall collapsed in the rain
ममता व लकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा पीपर गांव में बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां बेटे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मां का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफन कर दिया।

विज्ञापन


शाहपुर निवासी पप्पू खेती करता है। उसके मकान की कुछ दीवारें मिट्टी के गारे से ईंटे जोड़कर बनाई गई हैं। मंगलवार रात उसकी पत्नी ममता (33) और पुत्र लकी (5) कच्ची दीवार के पास चारपाई पर सोए थे। आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे बरसात के दौरान दीवार गिर गई। मलबे में ममता और लकी दब गए, लेकिन परिजनों को इसका पता सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चला। आनन फानन ही मलबा हटाया गया। लकी की मौत हाे चुकी थी, लेकिन ममता बेहोश थी। उसे सीएचसी भरावन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

परिजन उसे लेकर लखनऊ गए तो वहां मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर बाद परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक लकी का शव सुबह ही दफन कर दिया गया था, जबकि पुलिस ने ममता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि दीवार गिरने के कारण मलबे में दबकर मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed