फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Missing student body found in canal

Hardoi: लापता छात्र का शव नहर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 29 Jun 2022 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Hardoi: Missing student body found in canal
प्रियांशु की फाइल फोटो व बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पिहानी में पसिगवां थाना क्षेत्र से लापता चल रहे आईटीआई के छात्र का शव तीसरे दिन पचास किमी दूर पिहानी में शारदा नहर की निपनिया झाल से बरामद हुआ। लखीमपुर खीरी जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा की पूर्व प्रधान सुशीला देवी का पुत्र प्रियांशु कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार हरदोई में आईटीआई का छात्र है।
विज्ञापन


रविवार को वह हरदोई से घर वापस आया था। सोमवार शाम लगभग चार बजे वह घर से किसी बात पर गुस्सा होकर मोबाइल छोड़ कर साइकिल से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका कुछ पता नहीं चलने पर पिता अशोक कुमार ने पसिगवां थाने में प्रियांशु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


तलाश के दौरान प्रियांशु की साइकिल और चप्पल शारदा नहर के पास पड़े मिले थे। बुधवार को तीसरे दिन घटनास्थल से लगभग पचास किमी दूर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर की निपनिया झाल में उसका शव उतराता मिला। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पिता अशोक कुमार, चाचा राहुल, सत्येंद्र व कुलदीप ने शव की शिनाख्त प्रियांशु के रूप में कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव मिलने की सूचना पर नहर के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। मृतक माता-पिता का इकलौटा पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed