फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: middle-aged man murdered a woman after she threatened to tell everyone about their love affair

Hardoi: प्रेम-प्रसंग के बारे में सबको बताने की धमकी पर अधेड़ ने की थी महिला की हत्या

Sat, 14 Feb 2026 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता में हुई घटना का खुलासा हुआ। मृतका ने देवरानी की बहन के साथ आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। 

विज्ञापन
Hardoi: middle-aged man murdered a woman after she threatened to tell everyone about their love affair
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता में बीते बृहस्पतिवार को हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दावा है कि गांव निवासी अधेड़ का प्रेम-प्रसंग मृतका की देवरानी की बहन से था। घटना से कुछ दिन पहले मृतका ने अधेड़ और देवरानी की बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। यह बात वह सबको बताने की धमकी दे रही थी। इसी से नाराज होकर अधेड़ ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। अधेड़ को गिरफ्तार कर फावड़ा बरामद कर लिया गया है। न्यायालय ने अधेड़ को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अमिरता निवासी श्रीदेवी (45) की बीते बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई थी। शव उसके खेत के पड़ोस में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। बायें कान के नीचे गले तक धारदार हथियार से वार किए जाने का निशान मिला था। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई थीं। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रीदेवी की हत्या गांव निवासी रामनिवास ने की थी। उसने बताया कि श्रीदेवी की देवरानी की बहन लवली के साथ राम निवास की नजदीकियां थीं। श्री देवी ने कुछ दिन पहले राम निवास और लवली को साथ देख लिया था। इससे श्रीदेवी नाराज थी और राम निवास से कहा था कि इस बार में सबको बता देगी।
विज्ञापन


घटना के दिन श्री देवी अपने खेत में प्याज लगा रही थी। इससे कुछ ही कदम की दूरी पर राम निवास अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान भी श्रीदेवी ने लवली से नजदीकी की बात सबको बताने की धमकी दी तो गुस्से में राम निवास ने फावड़े से श्रीदेवी पर तीन वार कर दिए। इसके बाद शव घसीटकर गेहूं के खेत में डाल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से मिले सुराग पर राम निवास से हुई पूछताछ और खुल गया मामला
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना के दिन श्रीदेवी के दो बेटे भी उसके साथ खेत में थे। जब यह लोग श्रीदेवी के लिए खाना लेने घर गए थे तब पड़ोस के खेत में राम निवास के अलावा कोई और नहीं था। यह बात दोनों बच्चों ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के सामने पुलिस को बताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने राम निवास से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही राम निवास ने घटना की वजह बता दी।


घर जाकर नहाया पर खाना न खा पाया
घटना के बाद राम निवास अपने घर गया। वहां जाकर नहाया। नहाने के बाद उसके लिए खाना परोसा गया लेकिन उसने खाना नहीं खाया। इसके बाद वह घर से निकल आया और घटनास्थल पर लगी भीड़ में जाकर खड़ा हो गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान यह सब जानकारी खुद राम निवास ने दी। राम निवास ने हत्या के बाद फावड़ा एक खेत में ही छिपा दिया था। वार किए जाने के दौरान फावड़े का बेंत भी टूट गया था। बेंत के दो टुकड़े भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed