{"_id":"67dac845fc8b07c68e02573d","slug":"hardoi-measurement-not-done-as-opposition-did-not-agree-lekhpal-and-kanungo-suspended-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: विपक्षी के सहमत न होने पर नहीं की पैमाइश, लेखपाल और कानूनगो निलंबित, बुजुर्ग की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: विपक्षी के सहमत न होने पर नहीं की पैमाइश, लेखपाल और कानूनगो निलंबित, बुजुर्ग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Wed, 19 Mar 2025 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:06 PM IST
सार
Hardoi News: डीएम के जनता दर्शन में पहुंचकर बुजुर्ग ने शिकायत की। डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग शिवकरन की शिकायत सुनते डीएम एमपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहब! अखबार में पढ़ा है कि आप पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाते हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात में तहसील बिलग्राम के धोंधी गांव निवासी 94 वर्षीय शिवकरन द्विवेदी ने कहा कि इसी उम्मीद से आए हैं। गांव के कुछ लोगों ने खेत पर कब्जा कर रखा है। तहसील के जिम्मेदार भी पैमाइश नहीं कर रहे हैं।
बुधवार को कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान धोंधी निवासी बुजुर्ग शिवकरन द्विवेदी डगमगाते पग से कंपकंपाते हाथ में प्रार्थना पत्र व पर्ची लेकर डीएम से मुलाकात के लिए पहुंचे। डीएम ने बुजुर्ग को मेज के पास कुर्सी पर बिठाकर खेत के कागज और नक्शा देखा। 21 दिसंबर और 23 जनवरी की शिकायत पर दी गई रिपोर्ट देखी। इसमें लेखपाल ने लिखा था कि विपक्षी की सहमति नहीं है, इसलिए पैमाइश नहीं की जा सकती। शिकायतकर्ता को मुकदमा करना चाहिए।
अभिलेखों को देखने और बुजुर्ग की बात सुनने के बाद डीएम ने बिलग्राम एसडीएम से वर्चुअल संवाद किया और मौके पर न जाकर मनमानी रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम से संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आदेश तलब किया। लापरवाही के लिए राजस्व निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया। बताया कि नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बताया कि एसडीएम को टीम के साथ खेत की पैमाइश और कब्जामुक्त कराने के साथ ही पत्थर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। बुजुर्ग के खेत पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी के वाहन से बुजुर्ग को घर तक भिजवाया गया।
विज्ञापन
आपसे मिल लिए और काम हो गया
धोंधी निवासी बुजुर्ग शिवकरन द्विवेदी ने खेत की पैमाइश और कार्रवाई की बात सुनी तो वह भावुक हो गए। डीएम से बोले, साहब आपसे मिल लिए और काम हो गया। डीएम ने कहा दादा अब दोबारा नहीं आना पड़ेगा।