फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: MBBS student died, four injured

Hardoi: बिल्हौर-कटरा हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एमबीबीएस के छात्र की मौत, चार साथी घायल

Thu, 04 May 2023 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 May 2023 10:53 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। हादसे में चार साथी घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi: MBBS student died, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरदोई जिले में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर तिलक समारोह से लौट रहे छात्रों की कार में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। चार अन्य साथी घायल हो गए। जनपद जालौन थाना उरई के नया पटेल निवासी अभय त्रिपाठी (22) पुत्र सूर्य कुमार शाहजहांपुर के वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर था।

विज्ञापन


अभय के जूनियर साथी का तिलक था। अभय साथी हरियाणा के सोनीपथ निवासी विशाल (22) पुत्र रघुवीर, विपुल (23) पुत्र पवन कुमार, ऋषभ त्रिपाठी (27) पुत्र महेश त्रिपाठी और राजस्थान निवासी देवकीनंदन (20) पुत्र मुरारीलाल के साथ कार से इटावा से लौट रहे थे। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सांडी-बिलग्राम रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अभय त्रिपाठी की मौत हो गई। उसके चारों साथी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed