{"_id":"64970d480dcfcef2ad086ce3","slug":"hardoi-khalasi-died-after-being-hit-by-the-fan-of-the-sugar-mill-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: चीनी मिल के पंखे की चपेट में आकर खलासी की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: चीनी मिल के पंखे की चपेट में आकर खलासी की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े
Sun, 25 Jun 2023 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:01 AM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में चीनी मिल के पंखे की चपेट में आने से खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर चीनी मिल में शनिवार की सुबह बड़े पंखे (एफबीडी फैन) में फंसकर खलासी की मौत हो गई। घटना से कर्मचारियों में खलबली मच गई। मिल प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के हरिद्वार के रूड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़की गांव निवासी वीरभान (54) रूपापुर चीनी मिल में खलासी था। शनिवार को वह ड्यूटी पर था। सुबह करीब साढ़े दस बजे मिल परिसर में लगे एफबीडी फैन के पास वह किसी तरह पहुंच गया और उसकी चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। म़ृतक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह एफबीडी फैन का ट्रायल चल रहा था। कोई मजदूर या कर्मचारी फैन के आसपास न पहुंचे इसके लिए व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन वीरभान किसी तरह वहां पहुंच गया और इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन