फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Jewellery worth Rs 35 lakh stolen from closed government residence of Sawaijpur police station chief

Hardoi: सवायजपुर थानाध्यक्ष के बंद सरकारी आवास से 35 लाख रुपये के जेवर चोरी

Tue, 11 Nov 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 09:52 PM IST
सार

Hardoi News: शहर के पुलिस लाइन में स्थित आवास से चोरी हुई। थानाध्यक्ष सर्दी की वर्दी लेने आए तब घटना पता चली।

विज्ञापन
Hardoi: Jewellery worth Rs 35 lakh stolen from closed government residence of Sawaijpur police station chief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवायजपुर थानाध्यक्ष के शहर की पुलिस लाइन में स्थित आवास में चोरी हो गई। बीती 9 नवंबर को हुई घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली में मंगलवार को दर्ज की गई है। लगभग 35 लाख रुपये के जेवर थानाध्यक्ष के सरकारी आवास से चोरी हुए हैं। सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार का एक सरकारी आवास पुलिस लाइन में भी है। यहां आम तौर पर ताला पड़ा रहता है। बीती नौ नवंबर को वह अपनी सर्दी की वर्दी लेने के लिए सरकारी आवास पर हरदोई आए थे।

विज्ञापन


अंदर जाने पर कमरों के ताले टूटे पड़े थे और बक्से व अलमारियां खुली हुई थीं। आशंका है कि आवास की पीछे की दीवार को फांदकर घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। दावा है कि शादी में माता पिता से मिले लगभग बीस लाख रुपये के जेवर बक्से में रखे थे। यही जेवर चोरी हो गए हैं। इन जेवरों में सोने का हार, चेन, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र, मांगटीका, नथ आदि शामिल है।
विज्ञापन


शादी में पत्नी के परिजनों से उपहार स्वरूप मिले लगभग 15 लाख रुपये कीमत के जेवर भी चोर मकान में रखे बक्से से चोरी कर ले गए। पुलिस लाइन में हुई चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed