{"_id":"69e3aa451fe2a0d24b099e91","slug":"hardoi-i-won-t-be-coming-to-duty-today-i-am-going-to-commit-suicide-body-found-hanging-from-a-noose-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: आज ड्यूटी पर नहीं आऊंगा, खुदकुशी करने जा रहा हूं... फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: आज ड्यूटी पर नहीं आऊंगा, खुदकुशी करने जा रहा हूं... फंदे से लटका मिला शव
Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
सार
Hardoi News: रुदामऊ में पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह ही उसने फोन कर मुनीम से बात की थी।
विज्ञापन
त्रिवेणी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईंट भट्ठे के मुनीम को फोन पर काम पर न आने और वजह पूछने पर खुदकुशी करने की बात कहकर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ में पेट्रोल पंप के पीछे मजदूर का शव शनिवार दोपहर फंदे से लटका मिला। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के घेघैया निवासी त्रिवेणी (32) गौरा सड़क स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह सात बजे वह घर से भट्ठे पर जाने के लिए निकले थे लेकिन सुबह लगभग पौने नौ बजे उन्होंने भट्ठे के मुनीम जदुवीर को फोन किया। फोन पर कहा कि आज ड्यूटी पर नहीं आएंगे। वजह पूछने पर बता दिया कि फंदा लगाने जा रहे हैं। इसके बाद फोन काट दिया। जदुवीर ने इसकी जानकारी मृतक के परिवार के आनंद और रिंकू को दी। इसके बाद त्रिवेणी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 12:15 बजे कुछ ग्रामीणों ने रुदामऊ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव फंदे से लटके होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही थी तभी मृतक की जेब में पड़ा मोबाइल बजने लगा। पुलिस ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी फोन करने वाले को दी। इसके कुछ देर बाद ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा रिंकू कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी, एक बेटी और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। त्रिवेणी ने खुदकुशी करने से पहले भट्ठे के मुनीम को इस बारे में बताया था। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन