फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Goonda Act action on BSP leader Pawan

Hardoi: बसपा नेता पवन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, दर्ज हैं आठ मुकदमे

Sun, 28 May 2023 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 May 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Goonda Act action on BSP leader Pawan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले के शाहाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा से चुनाव लड़ने वाले पवन रस्तोगी के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक पवन रस्तोगी के खिलाफ विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बसपा में जाने से पहले पवन रस्तोगी बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों से जुड़े रहे। वे बसपा में जाने से पहले भाजपा में थे। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर बसपा से चुनाव लड़ने पर उन्हें 3194 वोट मिले थे। चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस की तरफ से उनके खिलाफ की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौक निवासी बसपा नेता पवन रस्तोगी के खिलाफ पूर्व से विभिन्न धाराओं के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed