फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Four drowned in Kakarhiya drain of Ganga river, two teenagers died

Hardoi: गंगा नदी के ककरहिया नाले में चार डूबे, दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Sep 2024 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 06:26 PM IST
सार

Hardoi News: हरदेव राजा की पूजा करने गईं महिलाओं के साथ गए बच्चे और किशोर गंगा नदी के ककरहिया नाले में डूब गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hardoi: Four drowned in Kakarhiya drain of Ganga river, two teenagers died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में सोमवार को हरदेव राजा की पूजा करने गईं महिलाओं के साथ गए चार किशोर और बालक नहाने के दौरान गंगा नदी के ककरहिया नाले में डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने दो बच्चों को सकुशल निकाल लिया, जबकि दो की डूबने के कारण मौत हो गई। दोनों शव कब्जे में लेकर हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के मजरा ज्ञानपुर की महिलाएं सोमवार को गंगा नदी से निकले ककरहिया नाले के किनारे हरदेव राजा की पूजा करने के लिए गई थीं। महिलाओं के साथ गांव के ही उमाकांत का पुत्र कौशल उर्फ कुशल (14) और अनुज (11), राम लखन का पुत्र अंशू (14) और लालता राम का पुत्र विजय (10) नहाने के लिए नाले में चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण चारों डूब गए। डूबते हुए बच्चों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने ककरहिया नाले में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने अनुज और विजय को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन कौशल आँर अंशू की पानी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कौशल और अंशू के शव बाहर निकलवाए। घटना के कई घंटे बाद सवायजपुर के नायब तहसीलदार अनेक सिंह और हरपाल पुर कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed