फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Former BSP district president arrested for accepting 45000 rupees bribe search for bank manager

UP: हरदोई में CBI का बड़ा एक्शन; 45000 घूस लेते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार; बैंक मैनेजर की तलाश जारी

Wed, 11 Mar 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 11:24 AM IST
सार

Hardoi News: सीबीआई ने हरदोई में 45 हजार रिश्वत लेते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन के बदले घूस मांगी थी।

विज्ञापन
Hardoi Former BSP district president arrested for accepting 45000 rupees bribe search for bank manager
सुरेश चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सीबीआई की एसीबी शाखा ने 45000 रुपए घूस लेने के आरोप में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा के प्रबंधक की भी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस मांगी गई थी। गिरफ्तार किए गए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बैंक ऑफ बड़ौदा के रिकवरी एजेंट भी हैं।

विज्ञापन

कछौना के रेलवेगंज निवासी सुरेश चौधरी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।वह बैंक ऑफ बड़ौदा के रिकवरी एजेंट भी हैं। कछौना निवासी सीमा देवी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया था। उनका आवेदन स्वीकृत हो गया था और लोन देने के लिए पत्रावली बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा में भेजी गई थी। योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होना था।

विज्ञापन
Trending Videos

शाखा प्रबंधक की भी तलाश
सीमा देवी ने सीबीआई में गोपनीय शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि बैंक के प्रबंधक ने सुरेश चौधरी के माध्यम से उक्त योजना का लाभ देने के लिए पर 45000 रुपये की मांग की। इस पर सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और मंगलवार को सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन





वीडियो में कुछ और बता रहे पूर्व सभासद
इस सबके बीच नगर पंचायत के पूर्व सभासद रंजीत राय गौतम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के मुताबिक वह बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी के साथ सेक्टर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एक कर से आए लोग उन्हें और सुरेश चौधरी को उठा ले गए।इसके बाद बालामऊ जंक्शन पर पूछताछ की उन्होंने बताया कि बैंक के फ्रॉड का कोई मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed