{"_id":"6abc8caa6fe7ab50100868ba","slug":"hardoi-fire-at-readymade-clothing-mall-fire-brigade-brings-blaze-under-control-losses-estimated-in-crores-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान, जांच शुरू
Wed, 30 Sep 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:44 AM IST
सार
Hardoi News: बिलग्राम नगर स्थित मुख्य सदर बाजार में मंगलवार देर रात रेडीमेड कपड़ों के एक भव्य मॉल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, हादसे में करोड़ों रुपये के कपड़े जलकर खाक होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
Hardoi Fire Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के बिलग्राम नगर में मंगलवार रात से रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग लग गईं। नगर के मुख्य सदर बाजार में नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों के मॉल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मॉल के संचालक नगर के पुराने व्यापारियों में बताए जा रहे हैं। आग से हुए नुकसान और कारण का फिलहाल कोई स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर टीम के मुताबिक करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन