{"_id":"69d5e88ad8579da6730a2f23","slug":"hardoi-fierce-encounter-between-police-and-robbers-three-criminals-shot-in-the-leg-six-masterminds-arrested-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: पुलिस और लुटेरों के बीच भीषण मुठभेड़; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, छह शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: पुलिस और लुटेरों के बीच भीषण मुठभेड़; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, छह शातिर गिरफ्तार
Wed, 08 Apr 2026 11:03 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:03 AM IST
सार
Hardoi News: टडियावां पुलिस और एसओजी टीम ने पिछले शुक्रवार को सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी से हुई डेढ़ लाख की लूट का खुलासा करते हुए छह शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में टडियावां पुलिस, सर्विलांस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त घेराबंदी में मंगलवार रात शातिर लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोपामऊ रोड पर सर्राफा कारोबारी से हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले शुक्रवार सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी अपने बेटे गौरव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गोपामऊ रोड पर घात लगाए बैठे लुटेरों ने उन्हें रोका और डेढ़ लाख रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि लुटेरे इलाके में फिर से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन को लगी गोली
पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जबकि छह को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 24,100 रुपये नकद, सोने/चांदी के आभूषण, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक और अवैध असलहे बरामद हुए हैं।