{"_id":"661e6c48216b11de4c05ebc0","slug":"hardoi-father-committed-suicide-by-hanging-himself-eight-days-before-his-son-marriage-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन घटना की वजह से अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन घटना की वजह से अनजान
Tue, 16 Apr 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:48 PM IST
सार
Hardoi News: हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक अनिल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता का शव संदिग्ध हालात में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह से अनजान हैं। हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव निवासी अनिल (50) खेती करते थे। उनके बड़े पुत्र धीरज की 24 अप्रैल को शादी होनी है। शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। अनिल भी बेटे की शादी को लेकर खासा उत्साहित था। सोमवार रात अनिल का शव गांव में एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला।
राहगीरों ने शव देखकर जानकारी परिजनों को दी। बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि परिजन घटना की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।