फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Father committed suicide by hanging himself eight days before his son marriage

Hardoi: बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन घटना की वजह से अनजान

Tue, 16 Apr 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2024 05:48 PM IST
सार

Hardoi News: हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Father committed suicide by hanging himself eight days before his son marriage
मृतक अनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में बेटे की शादी से आठ दिन पहले पिता का शव संदिग्ध हालात में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह से अनजान हैं। हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव निवासी अनिल (50) खेती करते थे। उनके बड़े पुत्र धीरज की 24 अप्रैल को शादी होनी है। शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। अनिल भी बेटे की शादी को लेकर खासा उत्साहित था। सोमवार रात अनिल का शव गांव में एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


राहगीरों ने शव देखकर जानकारी परिजनों को दी। बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि परिजन घटना की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed