{"_id":"5ecfd8b18ebc3e90625219ca","slug":"hardoi-farmer-dies-after-falling-at-the-time-of-thatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छप्पर छाते समय गिरने से किसान की मौत, एक जून को थी बेटे की शादी, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छप्पर छाते समय गिरने से किसान की मौत, एक जून को थी बेटे की शादी, मातम में बदली खुशियां
Thu, 28 May 2020 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पेरनपुरवा में कंडों के ढेर के ऊपर छप्पर छाते समय सिर के बल गिरने से किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पेरनपुरवा निवासी बाबूराम (58) पुत्र शिवराम खेती करते थे।
बुधवार की देर शाम गांव के बाहर अपने कंडों के ढेर पर छप्पर छा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से सिर के बल नीचे आ गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के पुत्र नरेश ने घटनास्थल पर पहुंच कर अन्य परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
इस पर थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छह पुत्र हैं। जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एक जून को जानी थी बेटे की बरात
बाबूराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाबूराम के चौथे बेटे की शादी एक जून को होनी थी। इसकी तैयारी भी कर ली गई थी। घर में भी उत्साह का माहौल था, लेकिन घटना से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।