{"_id":"61e97a6ec5616358cf103b91","slug":"hardoi-farmer-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: खेत पर फसल देखने गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: खेत पर फसल देखने गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों में मच गया कोहराम
Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
सार
किसान गौरव दीक्षित गुरुवार सुबह खेत पर फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही खेत के पास नरेंद्र के बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटका होने की सूचना परिजनों को मिली। गांव में चर्चा के है कि किसान मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। फिलहाल परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव में एक किसान का शव बाग में आम के पेड़ से मफलर के सहारे लटकता मिला।जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में चर्चा के है कि किसान मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। फिलहाल परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी किसान गौरव दीक्षित (22) गुरुवार सुबह पड़ोस के गांव सेमरझाला स्थित खेत पर फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही खेत के पास नरेंद्र के बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटका होने की सूचना परिजनों को मिली। पेड़ के नीचे ही उसके जूते पड़े थे।
पिता दिनेश चंद्र ने बताया कि गौरव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उन्होंने किसी भी तरह के कोई आरोप भी नहीं लगाएं हैं। घटना के कारणों की जानकारी न होने की भी बात कही। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या की ही लग रहा है।