फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: fake principal Secretary was demanding money from the inspector, police arrested like this

हरदोई: प्रमुख सचिव बन दरोगा से मांग रहा था रुपए, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: fake principal Secretary was demanding money from the inspector, police arrested like this
यूपी पुलिस
हरदोई में खुद को प्रमुख सचिव बताकर पुलिस अधिकारियों से अवैध वसूली और धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने आगरा के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरार है। गिरफ्तार तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने बताया कि बीती एक जुलाई को सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राज करन शर्मा के सीयूजी नंबर पर कॉल आई थी।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को प्रमुख सचिव लखनऊ बता थाना क्षेत्र के अपराधों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि सेमरा चौकी के प्रभारी से तत्काल बात करने को कहें। चौकी प्रभारी जावेद अख्तर ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल की। खुद को प्रमुख सचिव बताने वाले ने कहा कि तुम्हारा ट्रांसफर गोरखपुर जोन कर रहा हूं।
विज्ञापन


 

तुम्हें कई साल हो गए हैं और तुम्हारी पैसे लेने की शिकायत है। साथ ही एक लाख रुपये की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद सेमरा चौकी प्रभारी के पास फिर से दो बार फोन आया, तो उन्हें शक हुआ। छानबीन की गई तो फोन करने वाला व्यक्ति विवेक चौधरी पुत्र विजय बहादुर निवासी मढ़ेपुरवा थाना बाह जनपद आगरा का निवासी निकला।

एसपी ने बताया कि विवेक चौधरी दो साथियों आगरा जनपद के पिढोरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी भारतवंशी पुत्र संतोष कुमार और श्रीकांत पुत्र राम गोपाल के साथ मिलकर अफसरों के साथ धोखाधड़ी और धन उगाही करता था। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और सुरसा पुलिस ने शुक्रवार तड़के चार बजे हरदोई बस अड्डे से विवेक चौधरी, भारतवंशी और श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान राहुल पाठक निवासी लखनऊ का नाम भी प्रकरण में आया है। एसपी ने बताया है कि राहुल पाठक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। राहुल पाठक ही विवेक चौधरी को फर्जीवाड़े के तरीके और मोबाइल नंबर की जानकारी देता था। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम में सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा, उपनिरीक्षक कमरूद्दीन खां, श्याम बाबू, स्वाट टीम के उप निरीक्षक अरविंद यादव, सिपाही होरीलाल, समीर, अभिनंदन, ओमकार के अलावा सर्विलांस सेल के सिपाही सुभाष मौर्य और सुरसा के सिपाही दीपांश छौकर की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed