फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Encounter between police and cow smugglers, two injured by bullets

Hardoi: बारिश के बीच पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

Sun, 07 Jul 2024 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Jul 2024 07:59 PM IST
सार

Hardoi News: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। मुठभेड़ में टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Hardoi: Encounter between police and cow smugglers, two injured by bullets
जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल गोकश से पूछताछ करते एसपी केसी गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र मेें शनिवार देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। भारी बारिश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए, जबकि इनके दो साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस को प्रतिबंधित मांस, मवेशी काटने के धारदार हथियार, दो तमंचे भी मिले हैं। मुठभेड़ के दौरान टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के अयारी गांव निवासी श्याम कुमार के दो बैल तीन जुलाई की रात चोरी हो गए थे। पांच जुलाई की सुबह इन बैलों के अवशेष टड़ियावां थाना क्षेत्र में खारजा नहर के किनारे झाड़ियों और गन्ने के खेतों में पड़े मिले थे। पुलिस ने श्याम कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। एसपी केसी गोस्वामी ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई थीं। टड़ियावां थाने की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम शनिवार रात अयारी पुल से हर्रई पुल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अलीशाबाद ईदगाह के पास मौजूद हैं।

विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्धों ने टीम पर फायरिंग कर दी और भाग गए। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आरोपियों को हर्रई स्थित एक बगिया के पास घेर लिया। यहां आरोपियों ने टीम पर फिर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला लालपीर निवासी मोहम्म्मद उर्फ मोहम्मद अहमद और सिद्दीक घायल हो गए। मौके से पुलिस ने इनके दो साथियों लालपुर भैंसरी निवासी अजय और शंकरपुर निवासी नन्हे को भी गिरफ्तार कर लिया।

इन लोगों के कब्जे से दो तमंचे, चार खोखे, दो कारतूस, दो चाकू, दो लकड़ी काटने के ठीहा, प्लास्टिक की चार बोरी, 40 प्लास्टिक की पन्नी मेें पैक प्रतिबंधित मांस, एक बांका और रस्सी भी बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, दीवान विनय यादव और सिपाही शेष यादव भी घायल हो गए।
विज्ञापन

शातिर अपराधी है मोहम्मद उर्फ मोहम्मद अहमद
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद अहमद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ टड़ियावां थाने में गंभीर धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed