फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi : Drunker son crushed by brick and killed father

बस इस बात से नाराज बेटे ने पिता की ईंट से सिर कूच की बेरहमी से हत्या, पत्नी बोली मदद को चीखते रहे

Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उलाजा, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उलाजा, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi : Drunker son crushed by brick and killed father
यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेटे ने रिश्तो का कत्ल कर खूनी वारदात को अंजाम दिया, शराब के लती बेटे ने अपने पिता की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र पूरा बहादुर गांव की है। ग्राम पूराबहादुर में शुक्रवार सुबह मजदूरी के रुपये मांगने से नाराज बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। ग्राम पूराबहादुर निवासी राधेश्याम पांडेय (70) पत्नी श्रीदेवी और दो पुत्रों नीरज उर्फ नैमिष व नन्हें के साथ रहता था। शराब की लत के कारण राधेश्याम खेती की सारी जमीन बेच चुका था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नैमिष ग्राम भूराटीकुर के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। जबकि नन्हें मानसिक रूप से बीमार है। राधेश्याम का सबसे बड़ा पुत्र प्रमेंद्र पांडेय भी ईंट भट्ठे पर कार्य करता है, लेकिन वह परिवार के साथ ग्राम बढ़ैयनपुरवा में रहता है। शुक्रवार सुबह राधेश्याम ने पुत्र नैमिष से मजदूरी में मिले रुपये मांगे तो दोनों में विवाद हो गया।

इस दौरान पास पड़ी ईंट से नैमिष ने पिता राधेश्याम के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस गंभीर अवस्था में राधेश्याम को लेकर जिला अस्पताल गई लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं।

सीओ सिटी विजय कुमार राना ने देहात कोतवाल रंधा सिंह के साथ मृतक की पत्नी श्रीदेवी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि रुपयों के विवाद में नैमिष ने पिता की हत्या की है। उन्होंने बताया कि नैमिष को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed