फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dogs mauled 31 sheep to death in the farm

Hardoi: कुत्तों ने बाड़े में 31 भेड़ों को नोच नोचकर मार डाला, जांच करने पहुंचे लेखपाल

Wed, 03 May 2023 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 May 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Dogs mauled 31 sheep to death in the farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरदोई जिले में गांव के बीच में बने बाड़े के अंदर मौजूद भेड़ों पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने 31 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला। वहीं, 16 भेड़ों को घायल कर दिया। जांच करने मौके पर लेखपाल पहुंचे। कोतवाली देहात के कोढ़वा गांव निवासी अर्जुन भेड़ पालन करता है। बीच गांव में उसने भेड़ों के लिए बाड़ा बना रखा है। मंगलवार की रात को अर्जुन भेड़ों को चारा-पानी देने के बाद घर चला गया।

विज्ञापन


बाड़े में लगा फाटक गिर चुका था। इस वजह से उसने रोकथाम करने के लिए वहां लकड़ी का टाट लगा रखा है। उसी बीच वहां पहुंचे आठ से 10 कुत्ते बाड़े के अंदर घुस गए और भेड़ों पर हमला कर दिया। बुधवार की सुबह गांव वालों ने देखा कि मरी हुई भेड़ें बाड़े में इधर-उधर पड़ी हुई थी और कुछ घायल थीं।
विज्ञापन


इसका पता होते ही वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। अर्जुन का कहना है कि बाड़े में उसकी करीब 50 भेड़ें थीं। इसमें कुत्तों ने 31 को नोच नोचकर मार डाला और करीब 16 घायल हैं। इसका पता होते ही प्रधान पवन मिश्रा वहां पहुंचे। सूचना पर लेखपाल ने वहां पहुंच कर छानबीन की और नुकसान के बारे में अर्जुन से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed