{"_id":"647882af0a812ca9d10097c3","slug":"hardoi-dead-body-of-married-woman-found-hanging-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोप में पति व प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोप में पति व प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 01 Jun 2023 05:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के बक्शीपुर गांव में विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने पति व ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना मझिला के कुसुमा गांव निवासी रविराम ने पुत्री रिंकी की शादी 21 मई 2021 को ग्राम बक्शीपुर के जोगिंदर के साथ की थी।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम को कमरे की छत के कुंडे से रिंकी का शव दुपट्टे से लटका मिला था। आरोप है कि दहेज नहीं देने पर ग्राम प्रधान प्रमोद की शह पर ससुरालीजनों ने रिंकी की गला घोटकर हत्या कर दी, फिर शव को फंदे पर लटका दिया। रिंकी के पिता रविराम की तरफ से कोतवाली में पति जोगिंदर, ससुर हरिश्चंद्र, सास फूलकली, ननद उर्मिला व ग्राम प्रधान प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन