फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dead body of a young man missing for three days found in the bushes

Hardoi: तीन दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला, चेहरा और हाथ जले होने के निशान मिले

Sun, 19 May 2024 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2024 07:58 PM IST
सार

 Hardoi News: लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Hardoi: Dead body of a young man missing for three days found in the bushes
युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी में लापता युवक का शव रविवार सुबह हरदोई-सांडी मार्ग पर बघराई गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। चेहरा और हाथ जले होने के निशान मिले हैं। सीने पर खून भी लगा मिला है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के भौराजपुर निवासी रामआसरे (42) खेती करता था। 16 मई की शाम चार बजे घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह सांडी कस्बे के सरॉय मुल्लागंज निवासी अपने साढ़ू राम सरन ने के घर गया था। शाम को छह बजे वहां से भी चला गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह हरदोई-सांडी मार्ग पर ग्रामीणों का रामआसरे का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी पर राम आसरे का पुत्र शेर सिंह उर्फ पिंटू परिजनों के साथ पहुंच गया। कुछ ही देर में सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष सांडी छोटेलाल भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। मृतक के परिवार में पत्नी मांसुरी और चार बेटे हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि घटना के दिन मृतक घर से नाराज होकर निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed