फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Crime: Brutal murder of a man by crushing his head with a brick

Hardoi Crime: ईंट से सिर कुचलकर हलवाई की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Apr 2023 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में ईंट से सिर कुचलकर हलवाई की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
Hardoi Crime: Brutal murder of a man by crushing his head with a brick
घटना स्थल पर निरीक्षण करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के तहत शनिवार रात एक हलवाई की अज्ञात हमलावरों ने ईंट से उसके सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। हत्या के बारे में परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। कस्बा के मोहल्ला बरौनी निवासी बलऊ (45) पुत्र चेतराम शनिवार शाम घर से मंगल बाजार वाले दूसरे घर पर गया था।

विज्ञापन


सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमलेश थिएटर के पास बलऊ का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि खून से लतपथ बलऊ का शव घर जाने वाली गली में पड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बलऊ के सिर पर ईंटों से कई वार किए गए। जिसके चलते उसका सिर पूरी तरह से फट चुका था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम के द्वारा फिंगर प्रिंट लिए गए। मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी नृपेन्द्र सिंह, सीओ अंकित मिश्रा, कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। मृतक के पुत्र श्रवण ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहनें हैं। मृतक मिठाई की दुकान में काम करते थे। हत्या क्यों की गई है, इस पर मृतक के परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पुलिस जांच करने में जुटी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed