{"_id":"63ac18355f7d18007f0d9bf8","slug":"hardoi-cousin-injured-in-road-accident-also-died-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सड़क हादसे में घायल चचेरे भाई ने भी जिला अस्पताल में तोड़ा दम, डिवाइडर से टकराई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सड़क हादसे में घायल चचेरे भाई ने भी जिला अस्पताल में तोड़ा दम, डिवाइडर से टकराई थी बाइक
Wed, 28 Dec 2022 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास घायल हुए चचेरे भाई दिनेश ने भी देर रात में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि इसी घटना में चचेरे भाई बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अरवल थाना के महमदपुर निवासी दिनेश (38) पुत्र हरीनाथ अपने चचेरे भाई बृजेश (38) पुत्र रमाकांत के साथ मंगलवार शाम को चचेरे ससुर शीशपाल निवासी टोंडरपुर थाना बेहटा गोकुल के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
जिसमें बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 9 बजे दिनेश ने भी दम तोड़ दिया। इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया। दिनेश के 3 पुत्र दीपक, अमित व कपिल हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दिनेश की मौत से पत्नी नीलम व उसके बच्चे दीपक, अमित, कपिल का रो-रोकर हाल खराब है। हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।