{"_id":"63b285742bde5f559a28fccd","slug":"hardoi-city-kotwal-slapped-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पीड़ित को इंसाफ मांगना पड़ा महंगा, शहर कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पीड़ित को इंसाफ मांगना पड़ा महंगा, शहर कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
Mon, 02 Jan 2023 12:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाल का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल ने युवक को मारा थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पीड़ित व्यक्ति शहर कोतवाल से न्याय मांग रहा है, लेकिन कोतवाल उसे धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि साहब इसे क्यों पीट रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वायरल वीडियो हरदोई जिले के डीएम चौराहा बताया जा रहा है। जहां पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिहानी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति 9 दिन से लापता था। उसका शव लखनऊ जनपद के काकोरी खानपुर शारदा नहर से बरामद हुआ था। परिजन पिहानी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम चौराहा पर शव रखकर जाम लगाना चाह रहे थे। लेकिन इस बात की जानकारी शहर कोतवाल को हो गई।
विज्ञापन
जिससे वह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पीड़ित परिवार पिकअप डाला से नीचे उतर कर खड़े हुए, वैसे ही शहर कोतवाल ने उसे धमकाते हुए काफी डाटा। इसी बीच दूसरे युवक के थप्पड़ मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अमर उजाला अखबार पुष्टि नहीं करता है।