फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Check the claw marks found in the fields, forest department team said that there are marks of animals like jackal

हरदोई: खेतों में मिले पंजों के निशान जांचे, वन विभाग की टीम बोली तेंदुए नहीं सियार जैसे जानवर के हैं निशान

Fri, 30 Jul 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Jul 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Check the claw marks found in the fields, forest department team said that there are marks of animals like jackal
हरदोई में तेंदुए ने किया था हमला - फोटो : amar ujala
हरदोई के बावन कस्बे के मजरा सराय में बुधवार रात खेत में जंगली जानवरों के निशान देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जताई। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने खेत में मिले पंजों के निशान की जांच की। टीम का कहना है कि यह निशान सियार जैसे किसी जानवर के हैं। 
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बावन के मजरा सराय में बुधवार की रात ग्रामीणों ने खेत में किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे। निशान तेंदुए के होने की आशंका के चलते ग्रामीण दहशत में आ गए और इसकी जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह कोतवाल रंधा सिंह व वन कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वन कर्मियों ने खेत में मिले पंजों के निशान की जांच की। टीम के सदस्यों के मुताबिक खेत में मिले पंजों के निशान तेंदुए के पंजों के निशान से काफी छोटे हैं। इनकी बनावट भी अलग है। यह निशान सियार या अन्य किसी जानवर के हैं। बताया कि आसपास खेतों में भी तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन यहां क्षेत्र में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी। इस दौरान वन दरोगा देवेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार, वन रक्षक वैभव त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रमेश यादव, लाखन व तेजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed