{"_id":"69b053fe351b48387e012114","slug":"hardoi-cbi-arrests-former-bsp-district-president-for-accepting-a-bribe-of-45-000-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को 45000 रुपए घूस लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को 45000 रुपए घूस लेते पकड़ा
Tue, 10 Mar 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की एसीबी शाखा ने 45000 रुपए घूस लेने के आरोप में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कछौना शाखा के प्रबंधक की भी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस मांगी गई थी। गिरफ्तार किए गए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रिकवरी एजेंट भी हैं।
कछौना के रेलवेगंज निवासी सुरेश चौधरी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रिकवरी एजेंट भी हैं। कछौना निवासी सीमा देवी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया था। उनका आवेदन स्वीकृत हो गया था और लोन देने के लिए पत्रावली बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कछौना शाखा में भेजी गई थी।योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होना था। सीमा देवी ने सीबीआई में गोपनीय शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि बैंक के प्रबंधक ने सुरेश चौधरी के माध्यम से उक्त योजना का लाभ देने के लिए पर 45000 रुपये की मांग की। इस पर सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और मंगलवार को सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है ।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की तलाश भी की जा रही है ।
वीडियो में कुछ और बता रहे पूर्व सभासद
इस सबके बीच नगर पंचायत के पूर्व सभासद रंजीत राय गौतम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के मुताबिक वह बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी के साथ सेक्टर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एक कर से आए लोग उन्हें और सुरेश चौधरी को उठा ले गए।इसके बाद बालामऊ जंक्शन पर पूछताछ की उन्होंने बताया कि बैंक के फ्रॉड का कोई मामला है।