{"_id":"64a1adb9a459b1b1710645bc","slug":"hardoi-brother-and-sister-drowned-in-the-pond-to-save-the-buffalo-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: भैंस को बचाने में तालाब में डूबे भाई- बहन की मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: भैंस को बचाने में तालाब में डूबे भाई- बहन की मौत, गांव में छाया मातम
Sun, 02 Jul 2023 10:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:40 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भैंस को बचाने के प्रयास में चचेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखवापुर गांव में तालाब में गई भैंस को बचाने के प्रयास में चचेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। शेखवापुर निवासी मनसुख खेती करता है। उसने जानवर भी पाल रखे हैं। रविवार की शाम को मनसुख की एक भैंस मकान के बाहर बंधी हुई थी।
विज्ञापन
देर शाम अचानक भैंस छूट गई और तालाब की ओर जाने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद मनसुख का पुत्र ईशम (12) भैंस को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। उसे जाते देख उसकी चचेरी बहन ललिता (14) पुत्री अशोक भी पीछे से दौड़ पड़ी। इसके बाद भैंस पास ही स्थित तालाब में उतर गई। पीछे से ईशम और ललिता भी तालाब में चले गए।
विज्ञापन
भैंस को निकालने की कोशिश करते समय ईशम और ललिता गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शव तालाब से निकलवा कर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन