फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi body of young man was found hanging from a noose in a mango orchard police started investigation

Hardoi: आम के बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, बहन की उठने वाली थी डोली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 May 2025 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 10:31 AM IST
सार

Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग में पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hardoi body of young man was found hanging from a noose in a mango orchard police started investigation
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई-चतरखा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के बाग में  फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बरनई-चतरखा गांव निवासी अविवाहितसंजीव उर्फ करू (20) पुत्र लालू लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी सगी बहन की शादी समारोह में शामिल होने घर आया था।  शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर छोटक्के सिंह के आम के बाग में गमछे से फंदे पर लटकता शव मिला। संजीव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक पांच भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना के बाद मां मीना समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

बहन की उठने वाली थी डोली भाई की उठी अर्थी
आम के पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर जान देने वाले संजीव उर्फ करू की सगी छोटी बहन आरती की कन्नौज जिले के फतेहपुर जसोदा गांव से बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। मृतक संजीव भी बारात में शहनाइयों के बीच होने वाली रस्मों के दौरान रात करीब दो तक देखा गया। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग शौच करने निकले, तो बाग आम के पेड़ में फंदे पर लटकता शव देखा। इसके बाद शादी को खुशियां गम में बदल गई।शादी की बची रस्में अधूरी छोड़ बरात बिना दुल्हन वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed