फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi : BJP MLA tight on corruption in MNREGA, minister visits district

भाजपा विधायक ने मनरेगा में बताया भ्रष्टाचार, दौरे पर आए मंत्री जी बोले ये तो श्रमिकों के लिए संजीवनी

Tue, 02 Jun 2020 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi : BJP MLA tight on corruption in MNREGA, minister visits district
विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हरदोई के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर तंज कसने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसी के चलते मंगलवार को प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने जनपद का भ्रमण किया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में भ्रष्टाचार की गुंजाइश को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले बताए जाने पर बोले कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के लिए मनरेगा संजीवनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा से हर रोज 50 लाख श्रमिकों को कार्य दिए जाने का लक्ष्य है। मंगलवार को 40 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है। मनरेगा में गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर तंज कसे जाने पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों के खातों में ही सीधे भुगतान भेजा जाता है। इस पर बीते दिनों बेहंदर में हुए गोलमाल का उदाहरण मीडिया ने मंत्री को दिया, तब मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों द्वारा पूरे प्रदेश में 63 लाख से अधिक मास्क बनाकर सप्लाई किए जाने का उल्लेख किया।

Hardoi : BJP MLA tight on corruption in MNREGA, minister visits district
विधायक श्यामप्रकाश द्वारा की गई पोस्ट - फोटो : amar ujala
यह भी कहा कि पीपीई किट, हैडवाश और सैनिटाइजर भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही हैं। मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से मनरेगा की मजदूरी 182 से बढ़ाकर 201 रुपये किए जाने की बात भी मंत्री ने कही। मंत्री ने ग्राम प्रधानों से भी बातचीत की और मनरेगा के तहत आ रही समस्याओं का संज्ञान पर जानकारी ली।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, सवायजपुर विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मंत्री ने लिया कार्यों का जायजा :
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बेहंदर विकास खंड के ग्राम अलावलपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही साथ सुरसा विकास खंड के ग्राम केहरमऊ में चल रहे सई नदी की सफाई के कार्य का भी निरीक्षण किया। सई नदी की सफाई के कार्य में 111 श्रमिक मौजूद मिले। सभी के नाम और आईडी की जांच की गई।

सर्वर में समस्या के कारण हो रही परेशानी :
प्रधान प्रतिनिधियों ने ग्राम्य विकास राज्यमंत्री को स्टीमेट बनाने और इसे सिक्योर साफ्टवेयर पर अपलोड करने में आ रही परेशानी बताई। इस पर मंत्री ने साथ आए अधिकारियों से पूरे मामले के बारे में जानकारी देने को कहा। इस पर अफसरों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सिक्योर साफ्टवेयर पर लोड अधिक होने के कारण सर्वर में समस्या हो रही है। जल्द ही यह समस्या निस्तारित होगी।


यह भी किया दावा :
  • जनपद हरदोई में 4072 स्टीमेट गठित हैं।
     
  • 3242 कार्य जनपद हरदोई में मनरेगा के तहत चल रहे हैं।
     
  • 17,466 नए जॉब कार्ड निर्गत किए गए हैं।
     
  •  7143 श्रमिकों को पहले से बने जॉब कार्डों से जोड़ा गया है।
     
  •  18 हजार प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed