फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: BJP internal strife also came to the fore in Amit Shah's public meeting, lok sabha election

UP: शाह के आने से पहले मंच पर सामने आई कुनबा बढ़ाने से हुई कलह, श्याम प्रकाश के तंज का नरेश ने दिया ये जवाब

Wed, 08 May 2024 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 May 2024 11:36 PM IST
सार

Hardoi news: अमित शाह की जनसभा में भाजपा की अंदरूनी कलह भी सामने आई। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने तंज कसते हुए कहा कि पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो। नरेश अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि मोदी को जिताने लाए हैं, बताना चुनाव बाद वापस कर देंगे।

विज्ञापन
Hardoi: BJP internal strife also came to the fore in Amit Shah's public meeting, lok sabha election
विधायक श्याम प्रकाश व नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुनबा बढ़ाने के चलते बढ़ी भाजपा के अंदर की कलह बुधवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की जनसभा में खुलकर सामने आ गई। दरअसल अमित शाह के आने से पहले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिछले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हुए लोगों को लेकर पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो कहकर तंज कसा तो बाद में नरेश अग्रवाल ने कह दिया कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबको शामिल किया है।

विज्ञापन


बताना तो चुनाव बाद वापस करा देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जनपद में भाजपा का कुनबा बढ़ाने की कवायद शुरू हुई थी। इस कवायद की बागडोर मुख्य रूप से नरेश अग्रवाल ने संभाल रखी थी। 30 मार्च और फिर 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोगों के भाजपा में आने का दावा किया गया था। दोनों ही कार्यक्रमों को मिलाकर यह संख्या लगभग चार हजार बताई गई थी।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल किए गए लोगों में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के भी कुछ लोग हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश कई बार नाराजगी जता चुके हैं। बुधवार को जनसभा में अमित शाह के पहुंचने से पहले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि कुछ दिनों में कुछ नए लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया है। हमने किसी को शामिल नहीं कराया।

मेरा मानना है कि पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो। भाजपा ने मुझे भी पहले इस्तेमाल किया फिर विश्वास किया। कहा कि जब मैं सपा का विधायक था तो अंशुल वर्मा की मदद की थी। श्याम प्रकाश की इस बात का जवाब बाद में संबोधन के दौरान नरेश अग्रवाल ने दिया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम डूबते हुए सूरज हैं। डूबते हुए वह सूरज हैं, जिसमें आंखें नहीं खुलतीं। अभी श्याम प्रकाश कह रहे थे कि कुछ लोगों को ज्वाइन कराया गया है। इन्हें नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए लाए हैं। यह आपका कुछ लेने नहीं आए हैं। बताना चुनाव बाद वापस करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed