{"_id":"672f91037e67629d62030ba1","slug":"hardoi-attacked-younger-brother-with-brick-and-poured-boiling-water-on-him-death-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: छोटे भाई पर ईंट से हमला कर खौलता पानी डाला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: छोटे भाई पर ईंट से हमला कर खौलता पानी डाला, मौत से मचा कोहराम
Sat, 09 Nov 2024 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:17 PM IST
सार
Hardoi News: पाली में संपत्ति के विवाद में बड़े ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर खौलता पानी डाल दिया। घटना में छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी परिवार संग फरार हो गया।
विज्ञापन
बादशाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई को पहले लाठी-डंडों से पीटा, बाद में उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई परिवार के साथ फरार हो गया। मोहल्ला शेख सराय निवासी बादशाह (45) एक बहन व चार भाई हैं। भाइयों में वह तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
बादशाह अपनी बहन अनीशा बानो के साथ रहता था, जबकि दो अन्य भाई बड़े भाई इरशाद के साथ रहते हैं। इरशाद से उसका संपत्ति का विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम को बादशाह और इरशाद के बीच विवाद हुआ। बहन अनीशा ने बताया कि इरशाद ने पहले अपने बेटों व परिवार के साथ मिलकर बादशाह की पिटाई की और फिर खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर डाल दिया, जिससे वह जल गया। छत से उसके सिर पर ईंट-पत्थर मारे। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सवायजपुर में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बादशाह की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने स्वयं गिरकर चोट लगने की बात कही। कहा कि बादशाह नशे का आदी था। नशे में उसने घर पर विवाद किया था। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन